ईद-उल-फितर का त्योहार आज पूरे हर्षोल्लास और भाई चारे के साथ मनाया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन
ईद-उल-फितर का त्योहार आज पूरे हर्षोल्लास और भाई चारे के साथ मनाया

गया। शहर के गुलाब सागर की पाल स्थित ईदगाह में हजारों मुस्लिम भाइयों ने एक साथ नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।
सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर काजी मोहम्मद सईद ने ईद की नमाज अदा करवाई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
नमाज के बाद ईदगाह से जामा मस्जिद तक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
त्योहार को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा,
“हम सभी को ईद की मुबारकबाद देते हैं और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हैं।
इस दौरान डीएसपी हरजी लाल यादव, प्रशिक्षु मनीष शर्मा, थानाधिकारी सुनील शर्मा और स्वास्थ्य अधिकारी रेखा कोदली सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment