चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
राजस्थान के मुख्य सचिव ने किए श्री सांवलिया सेठ के दर्शन,मंदिर प्रशासन के द्वारा किया स्वागत।

सांवलियाजी-
राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवासन ने मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। मुख्य सचिव श्रीनिवासन के सांवलियाजी पहुंचने पर चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर मंडल मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, सांवलियाजी मंदिर बोर्ड अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशन लाल अहीर ने अगवानी कर स्वागत किया। भगवान श्री सांवलिया सेठ के मंदिर में परंपरा के अनुसार ओसरा पुजारी ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत व तुलसी पत्र देकर स्वागत किया। इधर मंदिर के बाहर मंदिर मंडल के द्वारा ऊपरना पहनाकर तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट कर स्वागत किया गया। श्रीनिवासन ने मंदिर मंडल की सुझाव पुस्तिका में अपने सुझाव साझा किए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





