राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है-आशा सिंह

SHARE:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है – आशा सिंह

अयोध्या धाम।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर देश में सांप्रदायिक सद्भाव बरकरार रखते हुए सत्य और अहिंसा युक्त वातावरण बनाना हम सबका दायित्व है। देश का विकास सभी देशवासियों के मिलजुल कर रहने और गांधी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने से ही हो सकता है। देश में व्याप्त नफरत का माहौल खत्म किया जाना जरूरी है। राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति हेतु राजनीतिक दलों के लोग धार्मिक उन्माद भड़का कर अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए हैं।
उक्त उद्गार व्यक्त किया नयाघाट राम पैड़ी स्थित गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के त्रयोदशाह संस्कार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद गांधी ज्ञान मंदिर न्यास के सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गांधी ज्ञान मंदिर न्यास की अध्यक्ष आशा सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में विचार व्यक्त करते हुए। उन्होंने कहा कि गांधी आश्रम,ग्राम स्वावलम्बी सेवा आश्रम तथा गांधी ज्ञान मंदिर के लोग अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वावलम्बी भारत के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर फूल- माला चढ़ाकर किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रिका सम्पादक अवधेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार रमेश त्रिपाठी, अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक एस एन बागी, गांधी ज्ञान मंदिर न्यास के मंत्री गंगा प्रसाद अवस्थी,सर्वजीत पांडेय,यमुना प्रसाद अवस्थी, राजेश दुबे,राजित राम वर्मा, अमरेश शुक्ल, ध्रुव नारायण पांडेय, पुद्दन गुप्ता, कृष्ण मोहन उपाध्याय, अनुज कुमार पांडेय ,राम नायक, रामदास पांडेय,सुमित्रानंदन यादव,ओमप्रकाश, शिव प्रसाद तिवारी, राममिलन, देवेन्द्र पाठक, अनुज कुमार गौड़, घीसू वर्मा सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आत्मसात करने और उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया‌। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गांधीवादियों ने राम की पैड़ी स्थित गांधीघाट का सौंदर्यीकरण करके इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से की। गत वर्षो की बात इस वर्ष भी सैकड़ों गांधीवादियों ने अयोध्या आकर सरयू स्नान किया फिर गांधी गांधी घाट पर आकर गांधी प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराया और इसके बाद गांधी ज्ञान मंदिर न्यास सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment