देसूरी एसीबीईओ माली ने देसूरी ,काणा, दूदापुरा व छोड़ा विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोडा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोडा के संस्था प्रधान नैनाराम पसार ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय की शाला संबलन के तहत कक्षाओं का निरीक्षण कर कार्यपुस्तिकाओं की जांच की। माली ने कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर पांचवीं आठवीं कक्षा की परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया । संस्था प्रधान नैनाराम पसार ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर निलेश कुमार, सुनिल कुमार, दिनेश कुमार,ओगडराम, रुपाराम अचलेशा, सरकार कुमावत, बाबूलाल महावर समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । इससे पहले माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काणा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूदापुरा का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर शिक्षक उपस्थिति व विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक स्तर को जांचा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी की प्रार्थना सभा में भाग लिया। माली ने प्रार्थना सभा में महान वैज्ञानिक एडीसन की प्रेरक कहानी सुनाई तथा एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर संस्था प्रधान जगदीश, सुरेन्द्र कुमार सैनी व शांति लाल सोलंकी समेत समस्त संस्था प्रधान व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर शिक्षा संबलन एप के माध्यम से संबलन प्रदान करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





