गोडवाड परगना का सामूहिक विवाह होगा 21 नवंबर को,1 रुपए में होगा वर वधु का विवाह।
घाणेराव,देसूरी,पाली
श्री क्षत्रिय मेवाड़ा कलाल गोडवाड परगना की जनरल बैठक घाणेराव देसूरी रोड स्थित समाज के झुंझार जी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। जिसमें सर्व सम्मति से सामूहिक विवाह आगामी 21 नवंबर शनिवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सामूहिक विवाह में प्रत्येक वर वधु का पंजीयन मात्र 1 रुपए में करवाकर वीआईपी ठाठ बाट से विवाह करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के भामाशाहों ने दिल खोलकर लाखों रुपयों की घोषणा की। सामूहिक विवाह में भोजन व नाश्ते की व्यवस्था मुकेश कुमार धनराजजी मेवाड़ा देसूरी, लाईट व टेंट की व्यवस्था चन्द्रशेखरजी छगन जी घाणेराव,पानी की व्यवस्था चामुंडा वाइंस,वाद्ययंत्रों की व्यवस्था दरिया देवी कन्हैयालालजी झीलवाड़ा,फालना,आर्थिक सहयोग में तीन लाख रुपए परगना के अध्यक्ष कैप्टन कानाराम कलाल मुंडारा,3 लाख रुपए लक्ष्मीबाई नारायणजी मुंडारा,1 लाख 51 हजार छगन जी लखमा जी नाडोल,1 लाख 11 हजार दिलीपजी कड़ेचा डायलाना अहमदाबाद,1 लाख 1 हजार पारस जी लादूजी बीसलपुर सूरत,51 हजार रमेशजी नाडोल,51 हजार किशोर जी वागाना सूरत,2लाख1 हजार हितैषजी नारलाई अहमदाबाद,1 लाख 51 हजार , साफा मोमेंटो व माला ,पत्रिका प्रकाशजी लादूराम जी सादड़ी,गैस चूल्हा, नली,लाइटर,रेगुलेटर नेमीचंदजी देसूरी,21 हजार मांगीलाल जी भानपुरा देसूरी,चांदी की पायल गोपालजी तखतगढ़,फ्रिज 165 लीटर,ललितजी भगतजी मुंडारा,चांदी की गाय पार्वती देवी हीरालालजी अहमदाबाद,मिक्सर ग्राइंडर भरत जी मुंडारा,20 लीटर पानी का कैम्पर गीताबाई अहमदाबाद, सिलाई मशीन हनवंत जी नारलाई,वे मटका बेबी बाई देसूरी,स्टील भाणा कन्याबेन अहमदाबाद,बिछुड़ी जोड़ी पुखराज जी मुंडारा,सोने की फिनी मांगीलालजी देसूरी, इलेक्ट्रिक केटल भंवरलाल जी देसूरी,20 लीटर स्टील टंकी मांगीलाल जी देसूरी,स्टील बाटा कुकर निर्मलजी मुंडारा,इस्त्री दलपतजी बाली,गर्म टिफिन लीला देवी खुडाला,31 हजार प्रवीण जी बाबूलाल जी फालना,साड़ी उमिया देवी खुडाला,बिछुड़ी पुखजी मुंडारा,इलेक्ट्रिक चूल्हा कांतिलालजी जवाईबांध, बाजोट व पूजा थाली,प्रकाशजी देसूरी,स्टील परात भरतजी मुंडारा,सीलिंग फेन फ़ाऊ बाई मुंडारा,हांडा घाघरा दिलीपजी देसूरी,ट्रॉली बैग रामलालजी अहमदाबाद,15 हजार 555 रुपए भगवती देवी सोनाईमाझी,15 हजार 555 पुखराज जी सोनाईमाझी,प्रेशर कुकर रमेशजी देसूरी,स्टील ओडी तेजराज जी देसूरी,तवा चखला सेट गणपत जी देसूरी,स्टील भाणा शुभम जी सोजत सिटी,गैस की टंकी मुकेश कुमार भेरूलाल जी गहलोत फालना,सहित समाज के कई भामाशाहों ने उपहार देने की घोषणा की। सामूहिक विवाह में सहयोग करने वाले तमाम भामाशाहो का साफा,पुष्पहार,तिलक व शॉल इत्यादि से परगना की ओर से बहुमान किया गया। शेष रहे भामाशाहों का स्वागत अगली बैठक में किया जाएगा। बकाया उपहार लाभ लेने के इच्छुक भामाशाह गोडवाड परगना के पदाधिकारियों संपर्क कर सकते है। गोडवाड परगना के बेनर तले आयोजित सामूहिक विवाह को लेकर स्व जातीय बंधुओं में भारी उत्साह देखा गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





