विकास कार्यों में ग्राम पंचायत फालना गांव अग्रणी-राणावत

SHARE:

विकास कार्यों में ग्राम पंचायत फालना गांव अग्रणी – राणावत

फालना,देसूरी

ग्राम पंचायत फालना गांव में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए 52 विकास कार्यों की अनुमानित लागत 2.5 करोड़ राशि खर्च कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्य अतिथि व लोकार्पणकर्ता क्षेत्रीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के कर कमलो द्वार विभिन्न शिलालेख का लोकार्पण संपन्न कर गांव की जनता को समर्पित की गई लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि रामकिशोर गोयल संचालक उद्योग मंडल फालना, भोपाल सिंह गुर्जर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री, देवेंद्र सिद्धार्थ मंडल अध्यक्ष फालना व मंडल महामंत्री अमित मेहता की गौरवमही उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता व सरस्वती माता की तस्वीर पर पुष्प माला व दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर वंदे मातरम गीत का आगाज कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा पधारे हुए सभी अतिथियों का पुष्प हार व साफा पहन कर स्वागत किया गया!
विधायक राणावत ने ग्राम पंचायत की सरहना करते हुए कहा कि गांव के विकास में ग्राम पंचायत फालना गांव बहुत अग्रणी है प्रशासक राजपुरोहित की प्रशंसा करते हुए कहा कि ईमानदारी व निष्ठा से समर्पण भाव से जनता के हित बिना भेदभाव के कड़ी मेहनत कर ईमानदारी से पंचायत में जो कार्य किया गया है उसी के परिणामस्वरुप फालना गांव में इतना समग्र विकास हुआ है इसके लिए प्रशासक व ग्राम पंचायत बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी संपूर्ण बाली विधानसभा में विकास के कार्य करना मेरी प्राथमिकता में है मेरा प्रयास रहेगा की बाली क्षेत्र चिकित्सा, शिक्षा, पीने का पानी,सड़क, बिजली,रोजगार के अवसर सहित विभिन्न क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रहा हूं!
प्रशासक राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव की जनता ने मुझे सरपंच (प्रशासक) पद का जो दायित्व दिया है मैंने पूरी मेहनत से गांव के विकास व गांव की जनता की सेवा में समर्पित किया है जो प्रत्येक जन सेवक का दायित्व होता जो भी विकास कार्य हुआ है उसमें गांव की जनता का पूरा सहयोग रहा है मैं उन सभी व्यक्तियों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रत्येक रूप से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने मुझे मेरे कार्यकाल में पूरा सहयोग प्रदान कर हमेशा प्रेरित किया!
कार्यक्रम मे रा. बालिका उ. प्रा. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत. देश भक्ति व सांस्कृतिक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई तथा अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया मंच संचालन रमेश कुमार ददलिया ने किया
इस दौरान पदेन सचिव व प्राचार्य अब्दुल करीम टॉक ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण पुरी गोस्वामी उप सरपंच छगाराम चौधरी कनिष्ठ सहायक राजेश्वरी कवर वार्ड पंच कैलाश डांगी,पटवारी भोलाराम चौधरी मनीष पालीवाल ग्रामीण भंवर सिंह राठौड़, नेकराम चौधरी, गोवर्धन सिंह सोलंकी, भंवर सुथार, मांगीलाल चौधरी, अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह गहलोत, सोनाराम देवासी घीसाराम देवासी, घीसूलाल सुथार, लालाराम प्रजापत. चंदन सिंह भाटी. अध्यापक अमृत सिंह राव बाबूलाल चौधरी मानसिंह,राण सिंह , केसाराम मेघवाल, कानाराम मेघवाल, रुपाराम लोहार, लाल सिंह सिसोदिया, बाबरा राम देवासी, हमीरा राम देवासीआंगनवाड़ी कार्यकर्ता दक्षl कंवर राजपुरोहित, गंगा मालवीय, चंदा अवस्थी, सविता मेघवाल सहित ग्रामवासी व महिलाएं उपस्थित थी!

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment