अन्त्योदय कार्डधारकों को 8 से 26 फरवरी तक नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण
अयोध्या। जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह फरवरी 2026 के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत नियमित खाद्यान्न का नि:शुल्क वितरण 08 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा (14 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किग्रा (2 किग्रा गेहूं व 3 किग्रा चावल) खाद्यान्न दिया जाएगा।वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ई-पॉस मशीन पर अंगूठा न लगने की स्थिति में लाभार्थी 26 फरवरी 2026 को आधार कार्ड व मोबाइल के साथ ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा दी गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 190





