नगर निगम में वर्षों से जमे अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग।

SHARE:

नगर निगम में वर्षों से जमे अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग

अयोध्या। स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद उ०प्र० शाखा अयोध्या की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अयोध्या नगर निगम में वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिषद ने शासनादेशों की अनदेखी, प्रशासनिक पारदर्शिता की कमी तथा भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की शिकायत करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
पत्र में बताया गया कि शासन द्वारा निर्धारित स्थानांतरण नीति के बावजूद कई अधिकारी लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत हैं, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित होने के साथ विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिषद का आरोप है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनाती के कारण मनमानी, वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं।
परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और तत्काल स्थानांतरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ता की सुरक्षा व निष्पक्ष प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की गई है।
यह पत्र पूर्व अध्यक्ष महंत संत दास/राजेश सिंह ‘मानव’, राज सदन भोजा जनेरी, जनपद अयोध्या (मोबाइल नं० 9415478169) द्वारा प्रेषित किया गया है। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे भी उच्च स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment