घाणेराव की बेटी भावना पंवार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, देसूरी क्षेत्र गौरवान्वित।
घाणेराव,पाली।
घाणेराव निवासी भावना पुत्री अमर सिंह पंवार ने एक बार फिर अपने खेल कौशल से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भावना का चयन जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर की सॉफ्टबॉल (महिला) टीम में हुआ है। वह 5 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में जेएनवीयू टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
भावना वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय, देसूरी में बीए तृतीय वर्ष की नियमित छात्रा हैं। खेलों के प्रति उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित होने का अवसर मिला है।
भावना को यह सफलता उनके प्रशिक्षक बृजपाल सिंह (शारीरिक शिक्षक) के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से मिली है। उनके चयन पर महाविद्यालय प्रशासन, खेल प्रेमियों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने भावना को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





