चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भूमाफिया की दबंगई द्वारा अकेली महिला को जातिगत रूप से प्रताड़ित कर महिला पर मकान बेचने का अवैध दबाव बनाने का प्रयास
मंडफिया कस्बे की निवासी शांति देवी रैगर ने बताया कि उसने कालूलाल सोनी निवासी निकुंभ से अग्रवाल होटल रिसोर्ट के पीछे वर्ष 2023 मै एक मकान खरीदा था जिसके बाद से ही कालूलाल सोनी महिला के अकेली होने का डर दिखाकर उसे घर बेचने की धमकियां देने लग गया तथा दिनांक 2 फरवरी 2026 को महिला ने घर का निर्माण घटिया होने से दीवारों में पानी रिसाव के कारण दीवार के पास मिट्टी डलवाई तो कालूलाल सोनी वहां आ धमका और महिला को जातिगत रूप से अपमानित करते हुए महिला के साथ गाली गलौज की और महिला के घर मै अनाधिकृत तरीके से घुस गया और घर में रहने दे के लिए 15 लाख रुपयों की मांग करने लगा और रूपए नहीं देने पर घर से बाहर निकालने की धमकियां दी कालु सोनी जो कि खुद को भाजपा का नेता बताता है पूर्व में भी कई बार इसके खिलाफ शिकायते आ चुकी है उक्त भूमाफिया दबंगई से अपने आप को प्रभावशाली नेता का करीब बताता है
जिससे पीड़ित होकर महिला ने जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के यहां उपस्थित होकर जिले के पुलिस कप्तान से न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई जिस पर एस पी मनीष त्रिपाठी ने महिला को कारवाही का आश्वासन दिया है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





