शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ माली ने मांडीगढ ,अलसीपुरा व राजपुरा विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

देसूरी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौमियाजी मंदिर,ठलडा बस्ती राजपुरा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ के कार्यवाहक संस्था प्रधान गिरधारीलाल देवड़ा ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया। माली ने कक्षाओं,आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यालय की शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति का फीडबैक लिया । उन्होंने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को शब्द कोश समृद्ध करने व मौखिक लिखित अभिव्यक्ति बढ़ाने के टिप्स बताएं। उन्होंने विद्यालय में चल रहे दसवीं कक्षा के प्री बोर्ड का भी जायजा लिया। कार्यवाहक संस्था प्रधान गिरधारीलाल देवड़ा ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर रमेश भाटी,मुकेश कुमार गुर्जर, रमेश कुमार चौधरी,शिवरतन सैनी, प्रकाशचंद्र गुर्जर, सुखाराम चौधरी, दिनेश कुमार, चुन्नीलाल राणा, शंकरलाल मीना, कृष्ण कुमार चौहान, जगदीश व ललित कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अलसीपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौमिया जी मंदिर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठलडा बस्ती राजपुरा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान रन्जीत सिंह, कपिल देव,जया शर्मा व दिलीप कुमार भाटी सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु शाला संबलन एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment