नशामुक्ति विषयक भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित, चेतना व रिंकू रही अव्वल।
देसूरी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली के सानिध्य में स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी में ब्लाक स्तरीय नशामुक्ति विषयक भाषण व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें भाषण व निबंध प्रतियोगिता में अव्वल रही।
प्रतियोगिता संयोजक व कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद पुरी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली के सानिध्य में नशा मुक्ति की राह में शिक्षण संस्थानों की भूमिका विषयक भाषण प्रतियोगिता व नशा उन्मूलन में शिक्षा व जागरुकता का महत्व विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विनोद पुरी,सोनम सांदू व नरेन्द्र मीणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।भाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई की चेतना सुथार प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी की साक्षी पंवार द्वितीय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी की दिया तृतीय रही। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी की रिंकू गर्ग ने प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारलाई की राशि कुमारी द्वितीय द्वितीय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी की माया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लाक स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा तथा ये आगामी 21जनवरी को जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में देसूरी ब्लाक की ओर से भाग लेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





