सादड़ी के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ ने सादड़ी के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

सादड़ी,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने स्थानीय राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बारली सादड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं2 इंग्लिश मीडियम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौखाजी बस्ती व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागी बावड़ी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बारली सादड़ी के संस्था प्रधान कसना राम माली ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान कक्षा शिक्षण ,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर पांचवीं आठवीं कक्षा के आवेदन पत्रों व परीक्षा की तैयारियों का फीडबैक लिया।संस्था प्रधान कसनाराम माली ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर गोपाल सिंह राजपुरोहित, राजबाला राठौड़, वर्षा कंवर समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं2 इंग्लिश मीडियम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौखाजी बस्ती व भागी बावड़ी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया तथा संस्था प्रधान राजाराम चौधरी, गौतमचंद पालीवाल व मुकेशचंद मीना से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, शाला स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर दशरथ दान सांदू रविन्द्र कुमार चौधरी मोनिका कुमारी छीपा व भगवती समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक ,सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment