बाबा धाम शंकर जी मंदिर में 15 जनवरी को होगा विशाल खिचड़ी भोज।

SHARE:

बाबा धाम शंकर जी मंदिर में 15 जनवरी को होगा विशाल खिचड़ी भोज।

अयोध्या धाम।अयोध्या बाईपास बूथ नंबर चार स्थित सिद्ध पीठ बाबा धाम शंकर जी मंदिर में 15 जनवरी को भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महंत वीरेंद्र प्रसाद पांडेय के सानिध्य में संपन्न होगा, जिसमें सनातन प्रेमी, राम भक्त, संत-महंथ, गृहस्थ एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एकत्रित होंगे।महंत वीरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि मंदिर एवं आश्रम की व्यवस्थाएं भक्तों के सहयोग से संचालित होती हैं। मंदिर का निर्माण भक्त दिनेश पांडे द्वारा कराया गया था। भक्तों के सहयोग से प्रतिवर्ष खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाता है।उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्य के उत्तरायण होने के पश्चात खिचड़ी भोज संपन्न होता है। इस अवसर पर आने वाले सभी राम भक्तों एवं सनातनियों का मंदिर प्रबंधन द्वारा सम्मान किया जाएगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment