अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ थाना गंगरार की कार्यवाही, दो ट्रेक्टर ट्रोली बजरी जब्त।
चित्तौड़गढ़।
शनिवार को अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ गंगरार थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दो ट्रेक्टर ट्रोली बजरी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी सरिता सिह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार शिवन्यासिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी गगरार श्यामाराम पुनि के नेतृत्व में एएसआई शिवलाल शर्मा, कानि. श्योपत मण्डा व प्रदीप द्वारा अथक प्रयास कर मुखबीरान की सहायता से कांसेडी की तरफ से दो ट्रेक्टर अवैध बजरी परिवहन करते पाये जाने पर दोनो ट्रेक्टरों को मय बजरी के जब्त किया गया है तथा रिको पुलिस चौकी सोनियाणा पर खड़ा करवाया जाकर माईनिंग विभाग को सुचना दी गई है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





