पुरोहित भवन आश्रम में भव्य सहभोज का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बाटी-चोखा प्रसाद।
अयोध्या धाम।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में परिक्रमा मार्ग स्थित सिद्ध पीठ पुरोहित भवन आश्रम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं आश्रम के महंथ दिलीप दास के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में संत-महंथ, गृहस्थ, पत्रकार एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने पारंपरिक बाटी-चोखा भोजन प्रसाद ग्रहण कर आत्मीयता और समरसता का परिचय दिया। महंथ दिलीप दास ने बताया कि यह आयोजन पिछले 20 वर्षों से निरंतर होता आ रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द का संदेश देना है।उन्होंने कहा कि पुरोहित भवन आश्रम द्वारा नगर एवं क्षेत्र के गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर दवा, वस्त्र, आर्थिक सहयोग एवं प्रतिदिन भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जाती है। कार्यक्रम स्थल पर जय श्रीराम एवं जय बजरंगबली के जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस अवसर पर महंत रामकुमार दास, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद महामंत्री महंत जय रामदास, महंत राम मिलन दास, महंत प्रदीप दास, भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर प्रतिनिधि, तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजेश महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





