अजय शंकर श्रीवास्तव ‘बंटी’ को प्रथम वरीयता देने की अपील, बार काउंसिल चुनाव को लेकर वकीलों में उत्साह।

SHARE:

अजय शंकर श्रीवास्तव ‘बंटी’ को प्रथम वरीयता देने की अपील, बार काउंसिल चुनाव को लेकर वकीलों में उत्साह

अयोध्या।उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आगामी चुनाव को लेकर प्रदेशभर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अयोध्या जनपद में भी अधिवक्ताओं के बीच प्रत्याशियों को लेकर चर्चा जोरों पर है। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए क्रम संख्या 17 पर चुनाव लड़ रहे अजय शंकर श्रीवास्तव ‘बंटी’ को अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
अजय शंकर श्रीवास्तव ‘बंटी’ पूर्व में हुए बार काउंसिल चुनाव में उपविजेता रह चुके हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और कार्यक्षमता का स्पष्ट प्रमाण मिलता है। उन्होंने अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया। यही कारण है कि इस बार भी उन्हें एक मजबूत और अनुभवी प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
पंतनगर–गोण्डा क्षेत्र से जुड़े अजय शंकर श्रीवास्तव ‘बंटी’ ने अधिवक्ता हित, न्यायिक सुधार, युवा वकीलों के प्रशिक्षण, कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय को अपने चुनावी एजेंडे में प्रमुखता दी है। उनका कहना है कि यदि उन्हें पुनः अवसर मिलता है, तो वे अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए और अधिक मजबूती से आवाज उठाएंगे।
अधिवक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे क्रम संख्या 17 पर प्रथम वरीयता (1) का आशीर्वाद रूपी मत देकर अजय शंकर श्रीवास्तव ‘बंटी’ को विजयी बनाएं, ताकि बार काउंसिल को एक अनुभवी, कर्मठ और संघर्षशील प्रतिनिधि मिल सके।बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ता समाज में उत्साह का माहौल है और आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment