संतोषी अखाड़ा के उत्तराधिकारी महंत सौरभ दास का 26वां जन्मदिन श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया।
अयोध्या। संजय यादव अयोध्या संतोषी अखाड़ा के उत्तराधिकारी महंत सौरभ दास महाराज का 26वां जन्मदिन उनके निवास/अखाड़ा परिसर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के इस पावन अवसर पर संत समाज, पहलवानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से की गई, जिसके पश्चात महंत सौरभ दास महाराज को पुष्प मालाएं पहनाकर एवं फूलों के गुलदस्ते भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी गई। पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया था और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश केसरी पहलवान महंत मनीराम दास, डीके चौधरी, आकाश यादव, राक यादव, हरेंद्र यादव एवं प्रदीप दास मिल्की पुर के कोतवाल देवेन्द्र पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने महंत सौरभ दास के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि युवा अवस्था में ही महंत सौरभ दास महाराज धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में संतोषी अखाड़ा सामाजिक, धार्मिक और सेवा कार्यों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
जन्मदिन समारोह के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे एक प्रेरणादायक एवं स्मरणीय आयोजन बताया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





