अवैध अफीम तस्करी में दो साल से फरार दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

SHARE:

अवैध अफीम तस्करी में दो साल से फरार दस हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़।

तीन किलों से अधिक अवैध अफीम तस्करी में संलिप्त दो साल से फरार वांछित दस हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गंगरार पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एमपी के नीमच से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी किये जाने के अनुक्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में साईबर सेल जिला चित्तौड़गढ़ के हैड़ कानि राजकुमार, कानि रामवतार तथा पुलिस थाना गंगरार के कानि बाबूलाल व सुनिल कुमार द्वारा वांछित आरोपी की तलाश हेतु उनके निवास स्थान व सम्भावित ठिकानों पर मुखबीर तन्त्र के जरिये सुचना प्राप्त कर दबिश दी गई। घटना के अनुसार 11 मार्च 2024 को थानाधिकारी थाना चन्देरिया ने नाकाबन्दी के दौरान कार्यवाही करते हुए चोगावडी हाईवे पुलिया के नीचे आजोलिया का खेड़ा निवासी नारायण लाल पिता प्रभु जाति जाट निवासी सालेरा थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ़ से 03 किलो 90 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया था।
टीम ने आसुचना संकलन करते हुए करीब दो साल पूर्व 03 किलो 90 ग्राम अवैध अफीम जब्ती के मामले में फरार दस हजार रूपये का ईनामी वांछित आरोपी 30 वर्षीय सत्तु उर्फ सत्यनारायण जाट पुत्र नारूजी जाट निवासी लाखा का खेड़ा थाना बिजयपुर को मध्यप्रदेश के नीमच जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी के अन्य साथीगण पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। प्रकरण में संलिप्त आरोपी प्रकरण दर्ज होने के उपरान्त से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये घर से फरार हो अन्य निकटवर्ती राज्यों में फरारी काट रहा था।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment