विकसित भारत जी राम जी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देगी नई मजबूती : सूर्य प्रताप शाही
अयोध्या।
कृषि मंत्री, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान उत्तर प्रदेश तथा जनपद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्ता में विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए ग्रामीण भारत का सशक्त होना आवश्यक है। योजना के तहत ग्रामीणों को अब 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा, जिससे अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ेंगे और पलायन पर रोक लगेगी।
कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार इस योजना पर लगभग 97 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। जल संरक्षण, कृषि कार्यों और पक्के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना को आधुनिक एआई तकनीक से जोड़ा गया है, जिससे क्रियान्वयन, निगरानी और भुगतान प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रहेगी और शून्य प्रतिशत लीकेज सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
प्रेस वार्ता में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित सत्ताधारी दलों के अनेक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





