भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर जिले में स्वागत की व्यापक तैयारियां।

SHARE:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर जिले में स्वागत की व्यापक तैयारियां
कार्यकर्ता पूरे अनुशासन व उत्साह के साथ करेंगे प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत: कमलेश मिश्र

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जिले में प्रथम आगमन को लेकर पार्टी संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं। उनका आगमन 12 जनवरी को आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष राम मंदिर पहुंचकर दर्शन–पूजन करेंगे और हनुमानगढ़ी में महाबली हनुमान जी को शीश नवाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष हजारों गाडियों के काफिले के साथ जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत के लिए जिले की सीमा से लेकर हनुमानगढ़ी तक कुल 22 स्वागत प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक प्वाइंट पर तोरण द्वार, शंख ध्वनि, पुष्प वर्षा और स्वस्ति वाचन के साथ उनका अभिनंदन किया जाएगा। स्वागत मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी तथा हर प्वाइंट पर करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का लक्ष्य रखा गया है। काफिले में विभिन्न स्थानों से वाहनों की कतारें भी शामिल होती रहेंगी।
जिले की सीमा पर रामसनेही घाट पेट्रोल पंप, बीपी मवई, कूढ़ा सदात चौराहा, लोहिया पुल, महोली चौधरी चरण सिंह द्वार, मुबारक गंज चौराहा, रौनाही टोल प्लाजा, मगलसी, कोटसराय धर्मकांटा और त्रिमूर्ति होटल सहित कई स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाए गए हैं। महानगर की सीमा पर सहादतगंज गरुड़ द्वार पर अंबेडकर नगर इकाई द्वारा स्वागत किया जाएगा।
महानगर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और पदाधिकारियों को अलग–अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। हनुमानगढ़ी सहादतगंज पर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, कचहरी पर अधिवक्ता एसोसिएशन, पुलिस लाइन तिराहे पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, रिकाबगंज चौराहे पर व्यापार मंडल, नियावां चौराहे पर करियप्पा मंडल, गुदड़ी बाजार पर देवकाली मंडल, रीडगंज तिराहे पर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा हर्षवर्धन सिंह, उदया चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, निषादराज चौराहे पर अयोध्या मंडल, राम मंदिर मुख्य द्वार पर पूरा मंडल और श्रृंगार हाट चौराहे पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वागत होगा।
तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र की अध्यक्षता में कोर कमेटी तथा क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या आगमन संगठन के लिए ऐतिहासिक क्षण है और कार्यकर्ता पूरे अनुशासन व उत्साह के साथ स्वागत करेंगे । क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की शक्ति का प्रदर्शन होगा, जिसमें हर कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
बैठकों में जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, विधायक रामचंद्र यादव, चंद्रभानु पासवान, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान, गोरखनाथ बाबा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अवधेश पांडे बादल, कमला शंकर पांडे, अभिषेक मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, वासुदेव मौर्या, मणिद्र पांडे, राघवेंद्र पांडे, अखंड सिंह डिंपल, शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्रा, राधेश्याम त्यागी, तिलकराम मौर्या, राम मोहन भारती, अमल गुप्ता सहित बडी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment