जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ जनता दर्शन
अयोध्या।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।जनता दर्शन में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की साप्ताहिक समीक्षा की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को निस्तारण की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





