अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल: मेडिकल कॉलेज रेफर।

SHARE:

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल: मेडिकल कॉलेज रेफर
अयोध्या । कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी नहर सराय हेमराज के पास अयोध्या–
रायबरेली हाईवे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजकरन यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी खरियौन के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकरन यादव किसी निजी कार्य से अपनी बाइक से मिल्कीपुर जा रहे थे। जैसे ही वे सराय हेमराज के पास हाईवे पर कट क्रॉस कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजकरन यादव सड़क पर बाइक सहित गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कुमारगंज थाना पुलिस सक्रिय हुई। उपनिरीक्षक विमल यादव एवं कांस्टेबल शशिकांत मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को इलाज के लिए कुमारगंज स्थित संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय पहुंचाया तथा उनके परिजनों को भी हादसे की सूचना दी।सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकरन यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने हाईवे पर कट प्वाइंट पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment