विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पत्रकारों से मांगे सुझाव, पार्किंग व स्मार्ट सिटी पर हुई चर्चा।

SHARE:

प्रेस क्लब बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पत्रकारों से मांगे सुझाव, पार्किंग व स्मार्ट सिटी पर हुई चर्चा

अयोध्या।प्रेस क्लब में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पत्रकारों से शहर के विकास को लेकर सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा, जिससे आम जनता और व्यापारियों को राहत मिलेगी। विधायक ने बताया कि नरेंद्रालय क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है।
उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी का अर्थ केवल आधुनिक सुविधाएं नहीं, बल्कि शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है। ओवरब्रिज के नीचे रेहड़ी-पटरी वालों को कार्य करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने की भी योजना है, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो।
बैठक में महापौर ने बताया कि किसी भी महानगर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरियर लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाती है और जहां अधिक भीड़ रहती है, वहां बैरियर लगाए जाते हैं। पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग को जल्द ही शुरू किया जाएगा और संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने भी अपने विचार रखे। बीकापुर विधायक आलोक सिंह चौहान भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की।
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सुमन गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, के.के. मिश्रा, समीर शाही, उग्रसेन मिश्रा, विवेकानंद पाण्डेय, राकेश यादव, पवन पांडेय, बृजेश सिंह, रूपेश श्रीवास्तव, नरेंद्र मिश्रा, महेंद्र, गुलजार खान,अनिल निषाद, नवनीत कौशल, ओमप्रकाश सिंह सहित कई अन्य पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment