देसूरी एसीबीईओ ने पनोता ,सांसरी, आशापुरा , गुड़ा गोपीनाथ व गुड़ा दुर्जन विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
खिंवाड़ा,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोता, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा दुर्जन, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आशापुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा गोपीनाथ व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनोता के संस्था प्रधान घीसाराम चौधरी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर परीक्षा पर चर्चा के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य गतिविधियों का फीडबैक लिया । उन्होंने पुस्तकालय का अवलोकन कर पुस्तकालयाध्यक्ष भूराराम के काम को सराहा।माली ने बोर्ड कक्षा के विद्यार्थियों से संवाद कर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स बताएं।संस्था प्रधान घीसाराम चौधरी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।इस अवसर पर निंबाराम, प्रवीण कुमार, गजेंद्र कुमार, खुमाराम,सुखाराम तंवर, हेमराज मीना समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आशापुरा, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा गोपीनाथ व राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा दुर्जन का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।संस्था प्रधान ताराचंद, मदनलाल, जितेन्द्र कुमार व जसकरण चौधरी से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान , परीक्षा पर चर्चा हेतु रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर , शांतिलाल, जेठाराम कुम्हार,निर्मल मकवाना विनोद सोलंकी, तरुणकुमार गर्ग समेत समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





