उपभोक्ताओं का जागरुक होना जरुरी-माली

SHARE:

उपभोक्ताओं का जागरुक होना जरुरी -माली
धनला,पाली।

हम सब उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उपभोक्ता शिक्षा के लिए उपभोक्ता क्लब के माध्यम से उपभोक्ता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसरी में उपभोक्ता पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि हमें वारंटी व गारंटी में अंतर ध्यान होना चाहिए। वस्तु क्रय करते समय बिल जरुर लेना चाहिए। उन्होंने उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्था प्रधान ताराचंद ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम व जागो ग्राहक जागो अभियान की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।अंत में सभी ने उपभोक्ता संरक्षण का संकल्प लिया।इस अवसर पर शांतिलाल, जेठाराम कुम्हार,रोशन बैरवा,पियुष कुमार यादव,बीना,ईश्वरलाल,सतीश परिहार, अनोपसिंह, खेमचंद व हुकमसिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि 16दिसंबर से 31दिसंबर तक उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत उपभोक्ता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment