श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 22 करोड 80 लाख 69 हजार 395 रुपए।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया एंकर श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 22 करोड 80 लाख 69 हजार 395 रुपए।
पौने दो किलो के लगभग सोना व 100 किलो के लगभग चांदी भी निकली,
चार चरणों में गणना का हुआ समापन

चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 22 करोड़ 80 लाख 69 हजार 395 रुपए। ज्ञात हो कि गुरुवार को ठाकुरजी का भंडार खोला गया था। गुरुवार को पहले चरण की गणना में 12 करोड 10 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शुक्रवार को दूसरे चरण की गणना में 04 करोड 73 लाख 60 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीसरे चरण की गणना में 05 करोड 47 लाख 25 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। शेष बची राशि की गणना सोमवार को चौथे व अंतिम चरण के रुप में की गई। सोमवार को चौथे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 49 लाख 84 हजार 395 रुपए की राशि प्राप्त हुई। चारों चरणों की गणना में ठाकुरजी के भंडार से इस माह कुल 22 करोड़ 80 लाख 69 हजार 395 रुपए की राशि प्राप्त हुई। सोमवार को गणना करने के बाद भंडार की राशि की गणना का हुआ समापन। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से 01 किलो 250 ग्राम सोना तथा 44 किलो 400 ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में 06 करोड 51 लाख 35 हजार 525 रुपए की राशि व 535 ग्राम 910 मिलीग्राम सोना तथा 55 किलो 444 ग्राम चांदी भी भेंट स्वरुप प्राप्त हुई। सोमवार को मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड सदस्य हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, लेखाकार व प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, गौशाला प्रभारी गंगाराम गुर्जर, वरिष्ठ सहायक कालूलाल तेली, सहायक सुरक्षा प्रभारी बिहारी गुर्जर, स्टोर प्रभारी मनोहर लाल शर्मा सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment