वृद्धाश्रम में बांटे ऊनी कंबल।

SHARE:

हाँड़ कपाऊं ठंड में ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने साथियों के संग वृद्धाश्रम में बांटे ऊनी कंबल।
संजय यादव,अयोध्या।
हड्डी को पिघला देने वाली ठंड के मद्देनज़र ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवाओं की टोली संग अयोध्या स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध स्री-पुरुषों को ऊनी कंबलों का वितरण किया गया। गत वर्षो की भाँति इस बार भी जरूरतमंद बुजुर्गों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे 110 से अधिक बुजुर्ग स्त्री पुरुषों को सैकड़ो ऊनी कंबल का वितरण किए गया। शिवेंद्र सिंह ने कहा कि समाज के निराश्रित लोगो की सेवा करने का भाव हमने अपने कीर्ति शेष पिता श्री प्रभात सिंह के रक्त से सीखा है और आगे भी इस तरह के जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। कंबल पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment