शनिमहाराज के दान पात्र से 14 लाख 65 हजार 865 रूपये राशि प्राप्त।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कपासन। शनिमहाराज के दान पात्र से 14 लाख 65 हजार 865 रूपये राशि गिनती
मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनिमहाराज आली के भण्डार से 14 लाख 65 हजार 865 रूपये की भेंट राशि निकलीं।
तीर्थ स्थल प्रबंधक कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया की श्री शनि देव की विशेष आरती करने बाद भंडार खोला गया। तीर्थ स्थल के मासिक भण्डार से गुरूवार सुबह कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष माधुलाल जाट,मंत्री छगनलाल गुर्जर, संरक्षक पवन कुमार सांखला कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, आदि की मौजूदगी में खोलें गए जिनमें मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर,तेल कुंड के भण्डार खोलकर भेंट राशि निकाली गई। ओर मंदिर परिसर में ही बैठ राशि की गिनती की गई। ।जिसमें14 लाख 65 हजार 865 रूपये की भेंट राशि निकलीं। सिक्को की गिनती अभी बाकी हैं। कल अमावस्या होने के कारण एवं शनिवार के दिन भीड़ अधिक होने के कारण रविवार सिक्को की गिनती की जाएगी।इस अवसर पर कमेटी के सदस्य कालू लाल क़ीर,कालूराम कुम्हार,गोपाल सुथार, रामेश्वर सुथार, सत्यनारायण जाट ,रूप लाल गाडरी, टोलु दास, रामचन्द्र कीर ,भैरूलाल जाट,देवीसिंह चारण, महेंद्र सिंह,भेरूलाल लोंदा, गणेश जाट,गोर्धन सिंह, संजय दाधीच,कर्मचारी नरेंद्र विजयवर्गीय, नारायण सिंह गणपत सिंह किशन सिंह, गजेंद्र सिंह सहित श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





