बड़ी मूर्ति श्री सांवलिया सेठ के दान पत्र से नौ लाख की राशि भंडार से प्राप्त हुई।
नरेन्द्र सेठिया चितौडगढ
भादस़ोड़ा कस्बें मे बड़ी मूर्ति श्री सांवलिया सेठ के दान पत्र से नौ लाख की राशि भंडार से प्राप्त हुई है
भादसोड़ा कस्बे में स्थित प्राचीन सांवलीया सेठ मंदिर पर चतुर्दशी गुरू वार को राज भोग आरती के बाद अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर की उपस्थिति में भंडार खोला गया। मंदिर मंडल के सदस्य रमेश अग्रवाल ने बताया कि भंडार की गणना की गई जिसमें 7 लाख 48 हजार 910 रु की राशि प्राप्त हुई तथा ऑनलाइन से 1 लाख 51 हजार 511 रुपए प्राप्त हुए इस प्रकार भंडार से कुल 9 लाख 421 रु की राशि प्राप्त हुई। इस अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह तवर, मांगीलाल शर्मा, इंद्रमल उपाध्याय, उदय लाल सोनी, महेंद्र दर्जी, प्यार चंद्र सेन, शंकर लाल रांका, रामेश्वर लाल आचार्य, केसरीमल सुथार, मुरली सोनी, अशोक टेलर, सोनू अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, उमेश सोनी, रोहित धोबी व पुजारी शंभू दास वैष्णव आदि बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





