विद्या का दान ही सर्वोत्तम दान होता ह—गोयल

SHARE:

विद्या का दान ही सर्वोत्तम दान होता ह—गोयल

फालना,पाली
पीएम श्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय खुडाला फालना में स्वेटर वितरण का कार्यक्रम हुआ संपन्न रेड क्रॉस सोसाइटी फालना के सदस्य अमित मेहता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताय की रेडक्रॉस सोसाइटी साखा फालना के बैनर तले हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रीमती आनंदी देवी हरिराम जी चैरिटेबल ट्रस्ट फालना की ओर से स्वेटर वितरण का कार्यक्रम पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ख़ुडाला फालना में आयोजित हुआ भामाशाह राम किशोर गोयल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या का दान ही सर्वोतम दान होता है भोजन, रुपया और संपत्ति क्षनिक होते हैं कभी न कभी ख़त्म हो जाते हैं लेकिन शिक्षा जीवन के हर मोड़ पर काम आती है ।अगर कन्याओं को विद्या दान दिया जाए तो इससे बड़ा पुण्य कोई दूसरा नहीं है क्योंकि एक सुशिक्षित नारी एक सभ्य समाज का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाती है स्वेटर वितरण फालना की नर्सरी,प्रेप,एलकेजी में अध्ययनरत बच्चों को स्वेटर वितरण का कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में भामाशाह राम किशोर गोयल,अमित मेहता,प्रिंसिपल राजेश पूरी,राजीव अग्रवाल,महिपाल परमार,महेश नाहटा,राकेश अग्रवाल,गिरीश अग्रवाल, जंसवत सिह,अशोक कुमार वछेटा,जितेन्द्र कलावत,पार्षद श्रीपाल सिंह,छगन लाल भाटी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी,दिनेश महेश्वरी, भवर परिहार,हितेंद्र सुथार आदि लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment