उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में SIR प्रक्रिया पर BLA मीटिंग आयोजित।

SHARE:

सादड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में SIR प्रक्रिया पर BLA मीटिंग आयोजित

सादड़ी,पाली

निर्वाचन विभाग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में आयोजित BLA बैठक में प्रतिपक्ष नेता राकेश मेवाड़ा, पार्षद रमेश कुमार प्रजापत, युथ अध्यक्ष राकेश सवनशा, सोहनलाल, कृष्ण कुमार सहित सभी ब्लॉक लेवल एजेंट पूर्ण रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी योग्य मतदाता को SIR प्रक्रिया से वंचित न रहने देना था।

बैठक में BLO रविन्द्र कुमार चौधरी ने ASD—अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की विस्तृत सूची सभी BLA के सामने प्रस्तुत की। उपस्थित सदस्यों ने सूची का गंभीरता से अध्ययन करते हुए आवश्यक संशोधनों और सत्यापन पर चर्चा की।

इस दौरान पार्षद रमेश कुमार प्रजापत ने विशेष रूप से कहा कि “मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम छूटना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए नुकसानदायक है। सभी BLA को क्षेत्रवार घर-घर जाकर सूचनाएं पुख्ता करनी चाहिए ताकि किसी भी परिवार का नाम सूची से न छूटे।”

मीटिंग में प्रधानाचार्य मीठालात बोराणा, BLO गोतमचन्द्र पालीवाल, युवराज गौड, सुरेंद्र सिंह, सुपरवाइजर शिवपाल तथा नरेन्द्र राठौड़ भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फॉर्म-6, 7 और 8 से जुड़ी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

यह बैठक सादड़ी क्षेत्र में SIR प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

*पार्षद रमेश प्रजापत सादड़ी*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment