हर पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो, यही लोकतंत्र की मजबूती:वेद प्रकाश गुप्ता।

SHARE:

हर पात्र नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो, यही लोकतंत्र की मजबूती: वेद प्रकाश गुप्ता।

*- विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर विधायक ने दो दर्जन से अधिक बूथों का किया निरीक्षण*

अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर शनिवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सक्रियता दिखाते हुए दो दर्जन से अधिक बूथों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ कमेटियों एवं बीएलए-2 से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक सबसे पहले हसनू कटरा व रेतिया क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर जाकर मतदाता सूची सत्यापन की स्थिति जानी। इसके बाद उन्होंने मनोहर लाल इंटर कॉलेज बूथ तथा मनूचा डिग्री कॉलेज बूथ पर पहुंचकर बीएलओ और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने और त्रुटि सुधार की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अत्यंत आवश्यक है। विशेष पुनरीक्षण अभियान इसी उद्देश्य को लेकर चलाया जा रहा है, जिससे कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अभियान में जुटें।
उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं को जोड़ने का विशेष प्रयास किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, अनिल सिंह, चेतन, अमन, संदीप मध्यान, राम सिंह निषाद, जितेन्द्र निषाद, गीता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment