भंवर दास बने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक राज्य स्तरीय आन्तरिक मूल्यांकन कर्ता।

SHARE:

भंवर दास बने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक राज्य स्तरीय आन्तरिक मूल्यांकन कर्ता।

फालना पाली

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फालना पर कार्यरत  भंवर दास नर्सिंग ऑफिसर का जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय ट्रेनिंग के पश्चात भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात राज्य स्तरीय आन्तरिक मूल्यांकन कर्ता के रूप में चयन हुआ*
*ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेंद्र बागोरिया ने बताया कि प्रशिक्षण एवं चयन के बाद भंवर दास अब जिला गुणवत्ता सेल के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांच राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रम के नियमानुसार करेंगे। इस गुणवत्ता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप जिला चिकित्सालय तथा जिला चिकित्सालय में रोगियों और आमजन को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को तय नियमों के हिसाब से सुधार करना शामिल है इस अवसर पर नर्सिंग ऑफ़िसर को बधाई देने वालों में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.अनंत सिंह समाजसेवी अमित मेहता व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,जसवंत सिंह देवडा,अशोक बछेटा,गेनाराम,प्रवीण बावल,नितिन कुमार,डिम्पल,शबनम बानो आशा कंवर,नारायण सिंह,नेहा गोस्वामी,रमेश सुथार आदि लोगों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment