मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित 15 हज़ार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ़्तार।
*राजसमन्द जिले के राजनगर थाने में तस्करी में था वांछित ।*
चित्तौड़गढ़, 28 नवम्बर । मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित 15 हज़ार रुपये का इनामी आरोपी को जिले की डीएसटी टीम ने चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैण्ड से डिटेन कर राजनगर पुलिस को सौंपा है। आरोपी राजसमन्द जिले के राजनगर थाने में तस्करी में वांछित था।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि वांछित अपराधियों की तलाश व धरपकड़ हेतु महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर के द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र ” में जिले के समस्त थानाधिकारीयों एंव जिला विशेष टीम को दिए गए निर्देशों के क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में जिला विशेष टीम द्वारा थाना राजनगर जिला राजसमन्द पर एनडीपीएस एक्ट में फरार 15 हज़ार रूपये का वांछित आरोपी 35 वर्षीय मेम्बर उर्फ महेंद्र निवासी गुंदारेल थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ को जिला विशेष टीम (डी.एस.टी) चित्तौडगढ के कानिस्टेबल राजदीप सिंह की सूचना पर जिला विशेष टीम (डी.एस.टी) चित्तौडगढ के हैड कानि. भूपेन्द्र सिंह, कानि. राजदीप सिंह, सुरेन्द्रपाल, दीपक, व विक्रम एवं मुकेश चंद्र हेडकानि. थाना राजनगर द्वारा थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ क्षेत्र प्राइवेट बस स्टैण्ड के पास से डिटेन कर गिरफ्तार करवाया गया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





