आशिक ने प्रेमिका के चक्कर में टावर पर चढ़ कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा।

SHARE:

आशिक ने प्रेमिका के चक्कर में टावर पर चढ़ कर किया हाई वोल्टेज ड्रामा।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

एंकर चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सरफिरे आशिक ने प्रेमिका के चक्कर में टावर पर चढ़ कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। दरअसल शहर के चंदेरिया थाना क्षेत्र के मिश्रो कि पीपली गांव का निवासी युवक गोविन्द और उसी गांव की लड़की प्यार करते है, जिन्होंने अप्रैल माह में कोर्ट मैरिज करने के बाद पुलिस ने दोनों कों पकड़ कर परिजनों के हवाले कर दिया। उसके बाद दोनों ले बीच मोबाइल से लगातार बातचीत होने के कारण फिर से साथ रहने का फैसला किया। उसके बाद आज युवक ने आत्म हत्या की धमकी देते हुए शहर के बीच स्थित मौसम विभाग के कार्यालय में बने मोबाईल टावर पर चढ़ कर ड्रामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे समझाईश के प्रयास किये। युवक के हाई वोल्टेज ड्रामे कों देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हों गये।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment