नया गांव,मेवी कलां व सांभरिया का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश।

SHARE:

देसूरी एसीबीईओ ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया गांव,मेवी कलां व सांभरिया का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

खिंवाड़ा,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया गांव, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेवी कलां व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांभरिया का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया गांव के संस्था प्रधान सूरजभानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण के दौरान प्रखर राजस्थान 2.0की कक्षाओं, आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर फीडबैक लिया । उन्होंने दक्षता आधारित आंकलन का भी निरीक्षण किया। संस्था प्रधान सूरजभानसिंह राजपुरोहित ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी। इस अवसर पर मदनलाल पंवार, यशवंत कंवर, धर्मेंद्र हल्दानिया व विनोद कुमार समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। तत्पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेली कलां व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांभरिया का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।संस्था प्रधान मोहनलाल व भंवर सिंह राठौड़ से विद्यालय अभिलेख, एमडीएम, प्रखर राजस्थान की जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक भौतिक स्थिति की जांच हेतु एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment