337 रोगियों का परीक्षण, 125 का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल।

SHARE:

तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सम्पन्न।
337 रोगियों का परीक्षण, 125 का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल।

अयोध्या। परम पूज्य रणछोड़ दास जी के आशीर्वाद, परम पूज्य हरिचरण दास जी एवं परम पूज्य नृत्यगोपाल दास जी की सद्प्रेरणा तथा परम पूज्य कमलनयन शास्त्री जी के मार्गदर्शन में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन आज श्री दीनबन्धु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या में हुआ। शिविर का आयोजन सद्गुरु मित्र मंडल, मुंबई के आर्थिक सहयोग से किया गया था।समापन समारोह में पूज्य संतजनों तथा मुंबई से पधारे विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। तीन दिनों में 337 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया तथा 125 मोतियाबिंद ग्रसित रोगियों के सफल ऑपरेशन अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा संपन्न हुए।
शिविर के दौरान लेंस प्रत्यारोपण, भोजन एवं जलपान की संपूर्ण व्यवस्था सद्गुरु मित्र मंडल, मुंबई द्वारा की गई। ऑपरेशन लाभार्थियों को ट्रस्ट की ओर से कंबल प्रदान किए गए, जबकि सभी रोगियों एवं उनके सहयोगियों को रामधुन यंत्र, मिष्ठान व लंच पैकेट देकर विदा किया गया।समापन अवसर पर आयोजक मनुभाई, अशोक आर्या, भावेश कुटेजा, मुकेश तिवारी, पंकज शुक्ला, प्रशांत जी, संत तुलसीदास ओझा, संत दास जी, महंत जन्मेजय शरण जी, महंत राम शरण दास जी, प्रबंधक देवनारायण मिश्रा जी, संयुक्त मंत्री राजेश तिवारी जी, यू. डी. मिश्रा जी, उदयभान पाठक जी, हरीश मलिक जी, संजय शुक्ला जी सहित संस्थान के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment