पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहुंचीं मुंडारा,
उपजिला प्रमुख की पुत्री के विवाह समारोह में की शिरकत
मंत्री देवासी ने की आगवानी।
मुंडारा,पाली।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को समीपवर्ती मुंडारा गांव पहुंची। उन्होंने उपजिला प्रमुख जगदीश चौधरी की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत की। इस दौरान मंत्री ओटाराम देवासी, उपजिला प्रमुख जगदीश चौधरी और गुलाब चौधरी ने उनकी अगुवानी की। विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कार्यक्रम में उपस्थित संतों से आशीर्वाद लिया।
उन्होंने नवविवाहित दुल्हन कुसुम (पुत्री जगदीश चौधरी), दिव्या (पुत्री मोहनलाल) और भूमिका (पुत्री मुकेश चौधरी) को भी आशीर्वाद प्रदान किया। राजे ने विवाह कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से भी मुलाकात की और स्थानीय विवाह रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया इस कार्यक्रम में लगभग 40 मिनट
तक मौजूद रहीं। वही कार्यक्रम में एक विदेशी महिला पर्यटक को देखकर वसुंधरा राजे रुकी वह उनसे राजस्थानी कल्चर के को लेकर उनसे बातचीत की। इस दौरान परिवार के सदस्यों पेमाराम, भीकाराम, मोहनलाल, मुकेश, जगदीश, लक्ष्मण, गोविंद, ललित और अंकित ने वसुंधरा राजे सिंधिया का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य
गणमान्य व्यक्तियों में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, मंत्री ओटाराम देवासी और बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग शामिल थे, जिनका भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुंडारा सरपंच प्रविण वैष्णव, वार्ड पंच गिरधारी मेवाडा, गुलाब चौधरी और पूर्व सरपंच पुनाराम चौधरी सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





