स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न 250 छात्र-छात्राओं को दिलाई गई दीक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन।

SHARE:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
250 छात्र-छात्राओं को दिलाई गई दीक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

अयोध्या। जनता अवध इंटर कालेज, अयोध्या धाम के प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आज सफल समापन हुआ। शिविर की अध्यक्षता महाराजा इंटर कॉलेज, अयोध्या के प्रधानाचार्य रामकृष्ण मिश्र ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष, साकेत महाविद्यालय के डाॅ. जनार्दन उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य, मधुसूदन विद्या मंदिर अयोध्या के अवधेश पांडेय उपस्थित रहे।
शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया तथा छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। तीन दिन चले इस प्रशिक्षण शिविर में कक्षा 6 से 12 तक के 250 विद्यार्थियों को स्काउट–गाइड की दीक्षा प्रदान की गई।
विद्यालय के अध्यक्ष डा. प्रणव दीक्षित ने सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए शुभकामना संदेश भेजा। वहीं प्रबंधक मिश्रीलाल वर्मा ने विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम का संचालन आदित्य सिंह ने कुशलता से किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य रमेन्द्र मोहन मिश्र ने सभी शिक्षार्थियों व अतिथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment