राष्ट्र गीत वंदेमातरम् का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान-माली

SHARE:

राष्ट्र गीत वंदेमातरम् का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान -माली
देसूरी,पाली।

राष्ट्र गीत वंदेमातरम् का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस गीत ने अनेकानेक भारतीयों को प्रेरित कर स्वतंत्रता सेनानी बना दिया। अनेकानेक भारतीय क्रांतिकारी वंदेमातरम् का उद्घोष करते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए। वंदेमातरम् गीत राष्ट्रीयता की पहचान बनकर अंग्रेज सरकार की आंखों की किरकिरी बन गया।हम वंदेमातरम् का गौरवशाली इतिहास जानकर भारतमाता की जय के लिए कार्य करें। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150वर्ष पूरे होने पर आयोजित वंदेमातरम् स्मरणोत्सव कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि वंदेमातरम् बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की साहित्य लता पर खिला सर्वश्रेष्ठ साहित्यप्रसून है। वंदेमातरम् भारत माता की वंदना है, यह हर भारतीय के कंठ का गान बने।इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय के डा मुन्ना लाल चौहान ने वंदेमातरम् के 150वर्ष पूरे होने पर स्मरणोत्सव की जानकारी दी। तत्पश्चात प्राध्यापक शेषाराम, बाबूलाल सिरवी, तारादेवी, जेठूराम व धूडाराम के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् गाया तथा स्वदेशी का संकल्प लिया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150वर्ष पूरे होने पर स्मरणोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment