रोजगार दो,सामाजिक न्याय दो’ का संदेश लेकर आम आदमी 12 नवम्बर से सरयू से संगम तक निकालेंगे पदयात्रा।

SHARE:

रोजगार दो,सामाजिक न्याय दो’ का संदेश लेकर आम आदमी 12 नवम्बर से सरयू से संगम तक निकालेंगे पदयात्रा।

अयोध्या।रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो’ का संदेश लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 12 नवम्बर से सरयू से संगम तक पदयात्रा निकालेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना है।संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा बेरोजगार प्रदेश बन चुका है। नौजवान, किसान, बुनकर और लघु उद्योग से जुड़े लोग भारी संकट में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धर्म और जाति के नाम पर जनता को भटका रही है, जबकि असली मुद्देरोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय-पीछे छूट गए हैं।उन्होंने हाल ही में दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले पर भी केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि जब देश की राजधानी दहली, तब प्रधानमंत्री भूटान में समारोह में व्यस्त थे। देश को पार्ट टाइम नहीं, फुल टाइम जिम्मेदार प्रधानमंत्री चाहिए, उन्होंने कहा।पदयात्रा अयोध्या से प्रयागराज तक लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 13 दिनों तक चलेगी। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, विधायक अनिल झा व अन्य नेता शामिल रहेंगे।संजय सिंह ने SIR योजना को चुनावी घोटाला बताते हुए आरोप लगाया कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा, यह पदयात्रा बेरोजगारों, किसानों और वंचितों की आवाज बनेगी-सरयू से संगम तक हमारा संकल्प है: रोजगार भी चाहिए, न्याय भी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment