देसूरी ब्लाक के विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए अभिभावक परामर्शदात्री कार्यशाला में 80विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ लिया भाग।
देसूरी,पाली।
देसूरी ब्लाक के विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए अभिभावक परामर्शदात्री कार्यशाला का आयोजन आज स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देसूरी स्थित सीडब्लू एस एन संदर्भ कक्ष में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के सानिध्य में आयोजित की गई जिसमें 80 विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों ने भाग लिया।
संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा रघुवीर सिंह ने बताया कि पंजीकरण के पश्चात अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के करकमलों से सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस कार्यशाला में चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगो को चैक अप कर संबलन दिया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ विकास परिहार ने दिव्यांगो के लिए आवश्यक व्यायाम की जानकारी दी। मनोवैज्ञानिक सतीश चौधरी ने मानसिक विमंदित विद्यार्थियों को उनके लिए आवश्यक परामर्श दिया।स्पीच थैरेपिस्ट सुनील कुमार ने स्पीच थेरेपी की जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने अभिभावकों से अपने पालित विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों का सकारात्मक दृष्टिकोण से विशेष ध्यान रखते हुए पालन-पोषण करते हुए विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों हेतु संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।इस अवसर पर माली ने विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से संवाद कर उन्हें संबलन प्रदान किया।संदर्भ व्यक्ति मुख्तियार खां शेख ने विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार संदर्भ कक्ष का अधिकाधिक लाभ उठाने, संदर्भ व्यक्ति हिम्मत मेंशन ने अभिभावकों से दिव्यांग विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। स्थानीय प्रधानाचार्य जगदीश ने संदर्भ कक्ष पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी। संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा रघुवीर सिंह ने यु डी आई डी कार्ड बनाने की जानकारी दी।इस अवसर पर संदर्भ व्यक्ति विशेष शिक्षा सुमन न्यौल, विशेष शिक्षक श्रीमती कविता बडग़ुर्जर, सुश्री सुनीता, मूलाराम कस्वा व छगन लाल सैनी द्वारा विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के परिवहन व अन्य भत्तों के आवेदन पत्र भी भरवाएं गए। कार्यशाला में उपस्थित विशेष शिक्षा शिक्षकों ने दिव्यांग विद्यार्थियों के अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।कार्यशाला का संचालन मदनलाल माली ने किया। कार्यशाला में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष डॉ विक्रमसिंह जैतावत सहित कई प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे।विशेष शिक्षा शिक्षक बाबूलाल महावर,पवन विश्नोई, महेंद्र खदाव,प्रदीप, विनोद जाखड़ ने कार्यशाला की व्यवस्थाएं संभाली। समग्र शिक्षा द्वारा सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को भोजन भी कराया गया।
उल्लेखनीय है कि समग्र शिक्षा द्वारा विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की वर्ष में एक बार अभिभावक परामर्शदात्री कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। कार्यशाला में आने वाले विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को आने जाने का वास्तविक किराया भी समग्र शिक्षा द्वारा दिया जाता है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





