चातुर्मास में मेरी भूमिका एक ऐसी धोबी की है जिसने आपके मन रूपी कपड़े को धोने का काम किया।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चातुर्मास समापन पर विदाई कार्यक्रम संपन्न* चित्तौड़गढ़ 5नवंबर चातुर्मास होना महत्वपूर्ण है पर उससे अधिक महत्वपूर्ण है कि चातुर्मास का असर कितना हुआ? संथारा विशेषज्ञ,छोटे दिवाकर धर्म मुनि महाराज साहब ने अपने प्रवचन में कहा कि इस चातुर्मास में मेरी भूमिका एक ऐसी धोबी की है जिसने आपके मन रूपी कपड़े को धोने का काम किया है और मेरी मनरूपी कपड़ों की धुलाई ऐसी है कि सभी जीवन भर याद रखेंगे। वीतराग वाणी में भिगोकर सम्यक के साबुन से साधना रूपी शिला पर पटक कर मनरूपी कठोर मैल निकलेगा तभी आत्मा का कल्याण हो पाएगा। अरिहंत वही बन पाता है जो मन रूपी कपड़े को धोकर अपनी आत्मा का कल्याण करता है। मन को साफ रखकर जिओगे तो मोक्ष मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जलता तो तेल और बाती है पर कहा जाता है कि दीपक जल रहा है। उन्होंने कहा कि मिच्छामी दुकड़म का अर्थ अपनी गलती को मानकर गलती सुधारने का अवसर है। चिराग मुनि ने कहा कि जिनवाणी जीवन संवार देती है । उन्होंने कहा कि यह विदाई दिल दिमाग से नहीं तन-बदन से है। जो आंखों को नम कर दे उसे जुदाई कहते हैं। हमें और आपको शुभ और मांगलिक विदाई देनी है। चंद्रेश मुनि ने कहा कि हमें चित्तौड़गढ़ चातुर्मास में आप सभी से माता-पिता, दोस्तों जैसा स्नेह मिला। उन्होंने अपने गीत में कहा दे दो “विदाई देकर कर दो रवाना, राहे हैं लंबी बहुत दूर जाना, हम हैं संन्यासी चलना पड़ेगा, रुक नहीं सकते बहुत दूर जाना।” केशव मुनि म सा ने भी सभी श्रावक श्राविकाओं से मिच्छामी दुक्कडम करते हुए चित्तौड़गढ़ में मिले धर्म भाव को याद किया। साध्वी रत्न श्री म सा ने कहा कि जीवन एक कला है। दूसरों को हंसाना सबसे बड़ी कला है जीवन को कैसे जीना है इस कला को सीखने के लिए गुरुदेव धर्म मुनि चित्तौड़गढ़ पधारे। धर्म ध्यान करने के लिए जो भी आता है उसका जाना भी तय होता है। चातुर्मास विदाई समारोह में श्री जैन दिवाकर महिला परिषद द्वारा मंगलाचरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संरक्षक सी एम रांका, श्री जैन दिवाकर स्वाध्याय साधना संस्थान अध्यक्ष सुरेश सिंघवी, मंत्री पारस डांगी, श्री जैन दिवाकर संगठन समिति मंत्री सुधीर जैन, श्री जैन दिवाकर महिला परिषद अध्यक्ष संगीता चिप्पड़, शीतल वेणी यह सेवा संस्थान संरक्षक छोटू लाल सुराणा, श्री अंबेश गुरु सेवा समिति से हस्तीमल चंडालिया, मीरा नगर जैन स्थानक के मंत्री पारस बाबेल, जैन दिवाकर महिला परिषद सैंथी , सुनीता रांका,अहमदाबाद से पंकज सोनी, केसरी मल भड़कतिया अजीत नाहर ,अभिमन्यु सिंघवी, मीना बोहरा,आदि ने विदाई के भाव प्रस्तुत किए। श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन सेवक संस्थान चितौड़गढ़ के अध्यक्ष किरण डांगी ने चातुर्मास की सफलता के लिए सहयोग देने वाले सभी श्री संघों, पदाधिकारियों, विभिन्न संगठनों और संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए इस ऐतिहासिक चातुर्मास बताया। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के महामंत्री राजेश सेठिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पूज्य गुरुदेव धर्म मुनि जी महाराज सा का चित्तौड़गढ़ में चातुर्मास धर्म और संस्कार निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बना और कई श्रावक श्राविकाओं ने गुरुदेव की सदप्रेरणा से त्याग और तपस्या करते हुए विभिन्न प्रत्याख्यान लिए । *श्री जैन दिवाकर संगठन समिति के प्रयास से धर्म मुनि के आशीर्वचन से श्री जैन दिवाकर धार्मिक पाठशाला का शुभारंभ* चित्तौड़गढ़ 5नवंबर। आज के बच्चे ,कल का भविष्य हैं और उनमें धर्म और संस्कार बाल्यकाल से ही सुस्थापित हों इसके लिए धार्मिक पाठशालाओं की परम आवश्यकता है । इसके लिए गांधीनगर स्थित श्री जैन दिवाकर भवन में पूज्य गुरुदेव धर्म मुनि म सा की प्रेरणा और श्री जैन दिवाकर संगठन समिति की पहल पर श्री जैन दिवाकर धार्मिक पाठशाला का शुभारंभ बुधवार को प्रातः 7.30 बजे हुआ। पाठशाला शुभारंभ के बाद आयोजित सादगीपूर्ण कार्यक्रम में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान चितौड़गढ़ अध्यक्ष किरण डांगी, महामंत्री राजेश सेठिया, श्री जैन दिवाकर स्वाध्याय साधना संस्थान अध्यक्ष सुरेश सिंघवी, संरक्षक सुरेश मेहता, कोषाध्यक्ष सुजान भड़कत्या, श्री जैन दिवाकर संगठन समिति मंत्री सुधीर जैन, संरक्षक अशोक छाजेड़, वरिष्ठ श्रावक राकेश पटवारी, विनीत भड़कत्या, अजीत नाहर आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस धार्मिक पाठशाला को डांगी परिवार द्वारा धर्म और संस्कार सुस्थापित करने की दिशा में उठाया गया उत्कृष्ट कदम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अधिक से अधिक बच्चों को जैन धर्म और संस्कृति की जानकारी मिल सकेगी ।
यह पाठशाला और जैन लाइब्रेरी स्व.मदनलाल जी लाड़देवी जी और स्व.मनोहर लाल डांगी की पुण्य स्मृति में पारसमल एवं डांगी परिवार के सहयोग से संचालित होगी
कार्यक्रम का संचालन श्री जैन दिवाकर संगठन समिति मंत्री सुधीर जैन ने किया और मंत्री सुधीर जैन के अथक प्रयास से नगर परिषद के सहयोग से श्री जैन दिवाकर मार्ग पर गुरुदेव चौथमल म सा का फोटो सहित साइन बोर्ड लगाया गया जिसके लिए श्री जैन दिवाकर संगठन समिति अध्यक्ष राजेश सेठिया कोषाध्यक्ष अनिल पटवारी ने आभार प्रकट किया । *गुरुवार को होगी चातुर्मासिक विदाई* संथारा विशेषज्ञ, स्पष्ट वक्ता छोटे जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव धर्म मुनि जी महाराज साहब चातुर्मास समापन के पश्चात गुरुवार सुबह प्रातः 7 बजे बाद श्री जैन दिवाकर स्थानक भवन गांधीनगर से मीरा नगरी जैन स्थानक प्रस्थान करेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment