भदेसर में नवभारत साक्षरता कार्यशाला के माध्यम से गूंजा संदेश—जन जन हो साक्षर।
भदेसर।नरेन्द्र सेठिया
नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन श्री माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी जयपुर निदेशालय रमेश चंद्र पुष्करणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भदेसर सीबीईओ श्री गोवर्धन लाल देवत ने की। विशिष्ट अतिथि जिला सहायक परियोजना अधिकारी तेजपाल सिंह शक्तावत, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पूरणमल लोहार, एसीबीईओ सत्यनारायण गर्ग थे। नोडल अधिकारी शंभूलाल मेनारिया, पीईईओ श्यामलाल लुहाड़िया एवं आर पी नारायण सिंह व शंकर लाल भांबी सचिव स्काउट गाइड उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रमेश चंद्र पुष्करणा ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रमुख घटकों पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक जन आंदोलन है ।कर्तव्य बोध और सामुदायिक सहभागिता की भावना पर आधारित है। बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान एवं जीवन कौशल, समाज को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के प्रमुख आधार हैं।
सीबीईओ श्री गोवर्धन लाल देवत ने अपने संबोधन में कहा कि “उल्लास कार्यक्रम” सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें स्वयंसेवक शिक्षकों के माध्यम से शिक्षार्थियों को बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान सिखाया जा रहा है।
जिला सहायक परियोजना अधिकारी शक्तावत ने साक्षरता कार्यक्रम की विस्तृत व्याख्या कर राज्य में जिले की स्थिति का आंकलन कर किस प्रकार से इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देकर शिक्षा से वंचित रहे प्रत्येक निरक्षर को मुख्य धारा में लाया जा सकता है।
दक्ष प्रशिक्षक रोशन शर्मा, जगदीश चंद्र वैष्णव और ललित कुमार शर्मा ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रमुख घटकों — मूलभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और सतत शिक्षा — पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
। मंच संचालन रमेशचंद्र लक्षकार ने किया। ब्लॉक साक्षरता समन्वयक कमलेश शर्मा ने “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमने यहां अस्सी प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया है।कार्यक्रम में भदेसर ब्लॉक के सभी पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय साक्षरता प्रभारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में आरपी नारायण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





