शराब पीकर गाड़ी चलाने चालक के प्रति आक्रोश जाहिर कर रही थी।

SHARE:

शराब पीकर गाड़ी चलाने चालक के प्रति आक्रोश जाहिर कर रही थी।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कोटा से उदयपुर जा रही रोडवेज की बस के चालक ने शराब पी रखी थी जहां पर पैसेंजर को जानकारी होने पर परिचालक को कहने उसने होड़ा चौराहे पर बस रोकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना तो पैसेंजर ने बानसेन बस स्टैंड पर रोडवेज बस रुका कर पैसेंजर सब नीचे उतर गए
तथा पैसेंजर में इसका भारी विरोध किया
तब कंडक्टर ने उसको बस से नीचे उतार कर बस साइड में रोक दी तथा दूसरी गाड़ियों में पैसेंजर को बिठाकर अपने गन्तव्य स्थान पर रवाना किया
बुधवार को सायं 7:00 बजे करीब कोटा से उदयपुर जा रही रोडवेज बस बानसेन बस स्टैंड पर खडी थी
तब इसकी जानकारी कस्बे के युवा नेता भदेसर बार के‌ अधयक्ष उमेश आगार सोहनलाल शर्मा मुकेश वैष्णव कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक लढा दिलीप शर्मा हीरालाल सेन कस्बे के क ई ग्रामीण आगये
तो उन्होंने इसकी जानकारी मिली की रोडवेज चालक ने शराब पी रखी है वह उसमें बस में सवार करीब 65 सवारी में से आदि से ज्यादा महिला थी जो कि वह अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने व शराब पीकर गाड़ी चलाने चालक के प्रति आक्रोश जाहिर कर रही थी।
तो उमेश आगार ने इसकी जानकारी उपखंड अधिकारी भदेसर रजनी मीणा को दी तथा यात्रियों को गंतव्य स्थान पहुंचाने की मांग की जहां पर एस डी एम मीणा ने ‌नायब तहसीलदार भादसोड़ा शिव शंकर पारीक को दी जिस पर चित्तौड़ डिपो मैनेजर को सूचित कर एक बस की व्यवस्था करने भदेसर पुलिस को सूचना दी‌‌ लेकिन उसके पहले ही जयपुर भीनमाल व कोटा बाड़मेर की बस आने पर उसमें यात्रियों को बिठाया गया कुछ यात्री अपने-अपने प्राइवेट साधन मंगा कर भी अपने घर पहुंचे
गाड़ी में बैठे एक पैसेंजर जावेद मोहम्मद जो की कोटा से बैठा था उसने बताया की पानी खाली बोतल में शराब डाल रखी चित्तौड़गढ़ के बाद में पी रहा था मैं भी चित्तौड़ से ड्राइवर के आगे बैठा था ‌ जहां पर वह हर 5 मिनट में बोतल से चलती गाड़ी में पी रहा था थोड़ी शराब की बदबू से मालूम पड़ा तो परिचालक अशोक मीणा को बोला गया उसने होड़ा चौराहे पर ड्राइवर को बोला तो चालक दीपक शर्मा ने मना किया मैंने कुछ नहीं पी रखा
लेकिन जब पैसेंजर को मालूम पड़ने पर उन्होंने बानसेन बस स्टैंड गाड़ी रोक कर ड्राइवर के नीचे उतारा तो ड्राइवर नीचे उतरकर साइड में जाकर बैठ गया वह पैसेंजर ने इसी गाड़ी में बैठकर आगे जाने से मना कर दिया
मौके पर भदेसर पुलिस थाना के पुलिस उप निरीक्षक सुनील कुमार मय जाब्ता के पहुंचे
जहां पर चालक दीपक शर्मा से बात करी तो वह नशे में हालत में था जहां पर ड्राइवर व रोडवेज बस को पुलिस थाना लेगये
चित्तौड़ से जब बस रवाना हुई तब भी ड्राइवर नशे में था जहां पर कलेक्टरी चौराहे पर एक टेंपो के हल्की टच हुई थी जहां पर पैसेंजर ने बोला अभी टेंपो के टच हो गई दी बाल-बाल बच गया बोल टेंपो वाला गलत था उसने कोई शराब पी रखी होगी
इधर महिला पैसेंजर अनिता व करिश्मा मैं अपने परिजन को सूचित किया जो उनको उदयपुर से कोई कार में लेना आया था वही कथारिया निवासी प्रीती कुंवर को उनको परिजन आए कि उनका घर पर लेग बाकी पैसेंजर बस में उदयपुर के लिए रवाना हुए
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अशोक लढा उमेश आगार रोड‌वेज प्रबंधन से मांग की ऐसे ड्राइवर की जांच की जा वे व परिचालक गाड़ी चलाने से पहले उसकी जांच करें कि वह गाड़ी चलाने के लिए फिट है तो गाड़ी रवाना करें और बाद में भी उसकी जानकारी रखें नहीं तो रास्ते में भी कहीं उतर कर हाईवे पास में लगे दारू के ठेके पीने चले जाते हैं
उन्होंने पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे दारु के ठेके सडक से बहुत दूर लगे थे लेकिन गत दो वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्ग चित्तौड़ से उदयपुर तक हाईवे किनारे दारू के ठेके लग गए हैं जो सरकारी नियम के विपरित भी लगे हैं लेकिन उस भी किसी और प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है जबकि एक ठेकेदार ने एक लाइसेंस दुकान के अलावा अपनी तीन चार चार दुकाने लगा दी जो खुलेआम चल रही है जिसका विरोध किया

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment