संभागीय आयुक्त डॉ सिंह ने किया रोहट में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का सत्यापन।

SHARE:

संभागीय आयुक्त डॉ सिंह ने किया रोहट में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का सत्यापन।

पाली।

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देशानुसार सम्पूर्ण राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस.आई.आर.) 2026 दिनांक 04 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ हुआ है। जिसके तहत बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर मतदाता सर्वे फार्म का वितरण व संग्रहण का कार्य किया जा रहा है। जिसका बुधवार को सम्भागीय आयुक्त जोधपुर डॉ प्रतिभा सिंह ने विधानसभा क्षेत्र पाली (118) के ग्रामीण क्षेत्र रोहट के सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, (उपखण्ड अधिकारी) कार्यालय, रोहट में पहुॅचकर चुनावी कार्य का भौतिक सत्यापन किया तथा संबंधित गतिविधियों यथा हेल्प डेस्क नियंत्रण कक्ष, ई.सी.आई. नेट पर मैपिंग व मतदाता गणना वितरण कार्य की आनलाईन जांच की गई। उसके पश्चात् वे रोहट के भाग संख्या 13 के बी.एल.ओ., सुपरवाईजर, वाॅलिंटियर से फील्ड में जाकर उनके कार्यो को जांच की गई। साथ ही उनके कार्यो में समस्याओं को समझ कर उचित मार्गदर्शन किया तथा सर्वे कार्य में अपेक्षित प्रगति के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी रोहट पूरण कुमार, तहसीलदार रोहट प्रकाश पटेल, चुनाव कार्यालय से भूराराम पटेल अरटीया, रामचन्द्र पटेल, सुपरवाईजर अचल सिंह, बी.एल.ओ. अशोक जैन सहित मतदाता उपस्थित रहे। उपखण्ड अधिकारी रोहट पूरण कुमार ने बताया कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य दिनांक 04 दिसम्बर 2025 तक जारी रहेगा। इस के लिए मतदाता अपना वर्तमान नवीनतम फोटो व मतदाता कार्ड तैयार रखें, जिससे मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में सुगमता रहे तथा आसानी से विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता कार्य समयबद्ध रूप से किया जा सके।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment