अयोध्याधाम में ‘वैकुण्ठ महोत्सव’ का भव्य आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद।

SHARE:

जय श्रीराम और हरिनाम संकीर्तन से गूंजा अयोध्या धाम – उद्धव शरण महाराज

अयोध्याधाम में ‘वैकुण्ठ महोत्सव’ का भव्य आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

संजय यादव अयोध्या

अयोध्याधाम। धर्मनगरी अयोध्या में 4 नवंबर, मंगलवार को सद्गुरुदेव भगवान की पुण्य तिथि के अवसर पर ‘वैकुण्ठ महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। रामकोट स्थित श्री राम प्रिया कुंज के मुख्य आयोजक डॉ. स्वामी उद्धव शरण महाराज द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में अयोध्या के विशिष्ट साधु-संतों और हजारों की संख्या में गृहस्थ भक्तों ने सहभागिता की और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। पावन तिथि का संयोग
यह आयोजन कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी के पावन पर्व पर हुआ, जिसे वैकुण्ठ चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। श्री सद्गुरुदेव भगवान की पुण्य तिथि के साथ इस तिथि का संयोग पर्व के महत्व को और अधिक बढ़ा रहा था, क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव के मिलन उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। विशाल भंडारे का आयोजन श्री राम प्रिया कुंज में दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। पूज्य स्वामी उद्धव शरण और अन्य भक्तगणों द्वारा आयोजित इस भंडारे में अयोध्या के अखाड़ों, आश्रमों और मंदिरों से पधारे विशिष्ट साधु-संतों ने सबसे पहले भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात बड़ी संख्या में धर्म प्रेमियों और गृहस्थ भक्तों ने भी सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर स्वामी उद्धव शरण महाराज ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन की सफलता के लिए श्री राम प्रिया कुंज आश्रम की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिसने सभी भक्तों और संतों को सुगमता से प्रसाद ग्रहण करने में सहायता की। पूरा आश्रम परिसर जय श्रीराम और हरिनाम संकीर्तन से गूंजता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास , जगतगुरु राम दिनेशाचार्य,लक्ष्मण किला के महंत मैथिली रमण शरण, राम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, मंगल भवन एवं श्याम सुंदर धाम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु अर्जुनद्वाराचार्य कृपालु राम भूषण देवाचार्य , श्रीराम आश्रम के महंत जयराम दास,महंत जनमेजय शरण, महंत अवधेश कुमार दास, महंत रामकुमार दास, रंग महल, महंत राम प्रवेश दास,महंत राम शरण दास,नागा राम लखन दास, डा.प्रभाकर मिश्र, महंत राम लखन, शरण, पुजारी राम गोपाल शरण, सुकेश तिवारी, सुरज मिश्र, अवधेश तिवारी, महंत विनोद शरण, महंत राम दास, हनुमान गढ़ी सिद्ध पीठ महंत रमेश दास,सहित हजारों संत महंत उपस्थित होकर श्री महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment