नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रधान व सर्वेयर शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका -गोस्वामी
देसूरी,पाली।
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।इस कार्यक्रम को संस्था प्रधान और सर्वेयर शिक्षक मिलकर सफल बनाएं। उक्त उद्गार सोनाणा खेतलाजी जुनीधाम के अध्यक्ष प्रकाश वन गोस्वामी ने देसूरी ब्लाक की नव भारत साक्षरता कार्यक्रम आमुखीकरण कार्यशाला के समापन समारोह में व्यक्त किए।
गोस्वामी ने कहा कि निरक्षरता के कलंक को मिटाना हमारा संकल्प होना चाहिए। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई ने कहा कि यह विभागीय कार्य है,इसे बोझ नहीं अपना काम मानकर करना है।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने कहा पीईईओ यूसीईईओ संस्था प्रधान सर्वेयर शिक्षक समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफल बना सकते हैं। समापन समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पीईईओ उम्मेद राम पालीवाल ने की।
नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के ब्लाक कार्डिनेटर गणपत सिंह सोलंकी ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के करकमलों से सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षको प्रधानाचार्य तुलसाराम बोगरेचा ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।दक्ष प्रशिक्षक ठाकराराम देवासी ने उल्लास एप की जानकारी दी तथा सर्वेयर द्वारा सर्वे की जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने पीईईओ यूसीईईओ व संस्था प्रधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह जैतावत,ओम सिंह चारण ,पंकज मकवाना ने अनुभव कथन किया। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई व दक्ष प्रशिक्षकों तुलसाराम बोगरेचा ने संभागियो की जिज्ञासाओं का समाधान किया। सभी संभागियो ने विश्वास दिलाया कि वे अपेक्षित लक्ष्य को प्राप्त कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।ब्लाक कार्डिनेटर गणपत सिंह सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।मंच संचालन सुरेश रिखिया ने किया । रघुवीर सिंह व मदनलाल माली ने पंजीकरण सहित कार्यशाला की व्यवस्था संभाली। कार्यशाला में जगदीश,अशोक कुमार, नैनाराम पचार, अरविंद सिंह, शंकरलाल माली, प्रकाश परमार,मूलचंद मालवीय,मधु गोस्वामी, अरुणा चारण सहित पीईईओ यूसीईईओ संस्था प्रधान व सर्वेयर शिक्षक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नव भारत साक्षरता कार्यक्रम 2022से 2027तक शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम है जिसके द्वारा सभी निरक्षरों को साक्षर बनाया जाएगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





