तीर्थ पुरोहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज को उत्कृष्ट सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

SHARE:

अयोध्या के प्रसिद्ध महंत रामशरण दास को सेवा भावना के लिए याद किया गया – महंत कौशल किशोर दास

तीर्थ पुरोहित के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज को उत्कृष्ट सेवा के लिए किया गया सम्मानित

अयोध्या धाम। अयोध्या धाम स्थित बड़े भक्तमाल मंदिर में संस्थापक महंत रामशरण दास जी महाराज का 50वां साकेतोत्सव अत्यंत भक्तिमय और भव्यता के साथ मनाया गया। नौ दिवसीय अनुष्ठान की सफल पूर्णाहुति के बाद आयोजित इस समारोह में संस्थापक महाराज के आदर्शों और सेवा भावना को याद किया गया। भव्य आयोजन एवं सान्निध्य यह गरिमामय कार्यक्रम महंत कौशल किशोर दास महाराज के पावन सान्निध्य और मंदिर के महंत अवधेश कुमार दास के कुशल संयोजन में संपन्न हुआ। पूरे देश भर से आए संत-महंतों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर संस्थापक महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिरस की धारा अनवरत प्रवाहित होती रही। राजेश महाराज का सम्मान समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण अयोध्या तीर्थ पुरोहित धरमार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज का सम्मान रहा। उन्हें उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए वैदेही भवन के महंत द्वारा सम्मानित किया गया। सनातन संस्कृति का गौरव मंदिर के महंत अवधेश कुमार दास ने इस अवसर पर कहा कि यह साकेतोत्सव सनातन संस्कृति के गौरव और भक्तिभाव को समर्पित है। उन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित महानुभावों और सेवादारों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment